Bikaner Bikaner District Rajasthan

भाजपा देहात निकालेगी तिरंगा यात्रा

भाजपा देहात निकालेगी तिरंगा यात्रा
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त बीकानेर आगमन से पूर्व तैयारी बैठक रखी गई। बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया के साथ विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थित में भाजपा देहात की तिरंगा यात्रा को लेकर जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों, छात्र नेताओं को संबोधित किया।
प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया ने संबोधित करते हुए कहा स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्राएं होंगी। यात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उपस्थित रहेंगे। यात्रा में विश्वविद्यालय, कोचिंग, स्पोर्ट्स के साथ अन्य संस्थाओं के युवाओं को इस तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने पदाधिकारियों की बैठक में कहा बीछवाल मंडल के नाल गांव में 14 अगस्त को सुबह 11 बजे तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में एक विशाल तिरंगा रैली निकाली जाएगी जिसमें हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं, आमजन शामिल होगे जिसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *