Bikaner Rajasthan

भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव सम्पन्न

भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव सम्पन्न, जल्द होगी मंडल अध्यक्षों की घोषणा
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर पूर्व व पश्चिम विधान सभा मंडल अध्यक्ष चुनाव आज संभाग मुख्यालय में सम्पन्न हुए शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में आज राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष व बीकानेर संगठन चुनाव प्रभारी ओंकार सिंह लखावत की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष के चुनाव हुए जिसमें जिला पदाधिकारियों, प्रमुख कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्षों द्वारा मतपत्र के माध्यम से वोट डाले गए चुनाव प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज बीकानेर शहर की पूर्व व पश्चिम विधानसभा के दस मंडलों के चुनाव आज निष्पक्ष और गोपनीयता से करवाए गए है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने खूब जोश से भाग लिया और इस चुनाव को एक उत्सव की तरह अपने मताधिकार का प्रयोग किया सभी ने पूरी गोपनीयता के साथ अपना नाम मतपत्र में लिखकर निर्वाचन अधिकारी को जमा करवा दिए है सभी मंडलों के नाम सील बंद लिफाफे में डालकर प्रदेश नेतृत्व को सौंप दिए जायेगे उसके बाद वोटिंग के आधार पर मंडलों को नए मंडल अध्यक्ष मिल जायेगे ये भारतीय जनता पार्टी के संगठन की खूबसूरती है जहां सभी चुनाव निष्पक्षता से किए जाते है। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा लोकतांत्रिक तरीके से आज मंडल अध्यक्षों के चुनाव सम्पन्न हुए प्रत्येक कार्यकर्ता ने लिखित में मतपत्र के माध्यम से चुनाव अधिकारी को अपना नाम दिया प्रदेश नेतृत्व जल्दी संगठन मंडल अध्यक्ष की घोषणा करेगा। आज की चुनाव प्रक्रिया ने भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, विजय उपाध्याय, गोकुल जोशी, भगवान सिंह मेड़तिया, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, इंद्रा व्यास, अनु सुथार, भारती अरोड़ा, महेश व्यास, प्रवक्ता अशोक प्रजापत, चुनाव सह अधिकारी श्याम सिंह हांडला, कौशल शर्मा के साथ मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *