Bikaner Bikaner District

भाजपा नेताओं ने प्रीति कुमारी व रतन कंवर के निधन पर दी श्रद्धांजलि

भाजपा नेताओं ने प्रीति कुमारी व रतन कंवर के निधन पर दी श्रद्धांजलि
बीकानेर। भाजपा नेताओं ने आज नागौर जिले में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी व मेड़ता में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत की धर्मपत्नी रतन कंवर के निधन पर उनके पैतृक गांव जाकर निधन पर शोक व्यक्त कर दिवंगत के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा प्रीति कुमारी और रतन कंवर दोनों सरल, संस्कारी और समाजसेवी व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने परिवार और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का सदैव निष्ठा एवं गरिमा के साथ निर्वहन किया उनका निधन न केवल परिवार के लिए बल्कि समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। विधायक जेठानंद व्यास, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, श्यामसुंदर चौधरी, जिला मंत्री मनीष सोनी ने दिवंगत को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *