

शिविर में पक्षियों के लिए पाळसिए वितरित
बीकानेर। एमएम ग्राउंड में चल रहे निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर के अंतर्गत रविवार को पक्षियों के लिए पानी और दाना रखने पाळसियों का वितरण किया गया। शिविर में विद्यार्थियों के लिए पूर्णतः निःशुल्क आयोजित किया जा रहा है यह शिविर 25 जून तक चलेगा। शिविर का उद्देश्य बच्चों को शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से जागरूक बनाना है।इस अवसर पर मनोवैज्ञानिक समाज सेविका अनुराधा पारीक का अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ योग शिक्षक नरेंद्र सुथार,प्रभारी भवानीशंकर सांखला,विजय किराडू,विकास जोशी, कैलाश स्वामी,ऋतु जोशी, गुड्डीदेवी सांखला,शोभा कच्छावा,करिश्मा,जयश्री रंगा, दिप्ती,योगिता समेत अनेक शिक्षकों व सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शिविर के संयोजक नंदकिशोर गहलोत ने सभी सहयोगियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार किया।
