Bikaner Bikaner District Rajasthan

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की कार्यकारिणी विस्तार समारोह शनिवार को

बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि  शनिवार को नोखा रोड़ स्थित हंसा गेस्ट हाऊस में व्यापार मण्डल की कार्यकारिणी के विस्तार का कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित होगा। जिसमें नवगठित कार्यकारिणी व विशेष आमंत्रित सदस्यों के शपथ ग्रहण पश्चात् मनोनयन पत्र प्रदान किया जाएगा। इस समारोह में बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक जेठानन्द व्यास मुख्य अतिथि के रूप में व मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद बीकानेर सोहनलाल, बीकाजी ग्रुप के प्रबन्ध निदेशक दीपक अग्रवाल, शहर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं पुलिस उप-अधीक्षक (शहर) सौरभ तिवाड़ी सहित व्यापार वर्ग से जुड़े उद्योगपति, व्यवसायी, व व्यापार मण्डल के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेंगे। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल आजाद भारत की सबसे महत्वपूर्ण एवं साक्षी संस्था रही है। इस लम्बे समय अन्तराल में भौगोलिक, व्यवसायिक, औद्योगिक एवं सामाजिक विकास को निरन्तर देखा है। राठी ने बताया कि बीकानेर के व्यापार एवं उद्योग की दृष्टि से बढ़ते स्वरूप को देखते हुए कार्य विस्तार  एवं कार्य विभाजन को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग क्षेत्रों से सदस्यों को जोड़ने के उद्देष्य से  कार्यकारिणी का विस्तार किया जाना आवश्यक था। इसी क्रम में यह समारोह आयोजित किया जा रहा है। भविष्य में भी बीकानेर के निरन्तर व्यवसायिक एवं औद्योगिक विस्तार को देखते हुए आवश्यकतानुसार कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। मण्डल कार्यालय में चल रही तैयारी बैठक में सचिव संजय साँड, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल, सह-सचिव रविन्द्र शर्मा (विलीयम), कमल कल्ला, विजय बाफना, प्रेमरतन जोशी, किशन लोहिया, योगेश गहलोत, कमल बोथरा एवं मनोज कल्ला ने अपने सुझाव दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *