

नाल दादाबाड़ी में भक्ति संगीत के साथ बड़ी पूजा व मेला
बीकानेर। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में सकल श्रीसंघ के सहयोग से मंगलवार को नाल दादाबाड़ी में दादा गुरुदेव जिन कुशल सूरीश्वरजी म.सा. की 693 वीं पुण्य तिथि बड़ी पूजा व मेले का आयोजन हुआ। दादाबाड़ी व पदमप्रभु के मंदिर में विशेष श्रृंगार व अंगी की गई तथा ध्वजा चढ़ाई गई। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा ने बताया कि भक्ति संगीत के साथ हुई बड़ी पूजा में जल, केशर-चंदन,, पुष्प, अक्षत, नैवेद्य, फल, वस्त्र-इत्र, ध्वज व अर्घ पूजन विभिन्न राग व तर्जों में गाए गए भक्ति गीतों के साथ किया गया। पूजा में विचक्षण महिला मंडल, अरिहंत नाहटा, कुशल बैद,कृणाल छाजेड़, ऋषभ कोठारी व मनीष पारख आदि ने भजन प्रस्तुत किए। पूर्व में नवंकार महामंत्र का जाप किया गया।
