Bikaner Bikaner District Rajasthan

भोलेनाथ का किया पंचामृत से अभिषेक,सुख-समृद्धि की कामना

भोलेनाथ का किया पंचामृत से अभिषेक,सुख-समृद्धि की कामना
बीकानेर। सावन का पवित्र एक माह आज सम्पन्न हुआ। इसके साथ ही शिव की पिछले एक माह से चली आ रही पूजा अर्चना,अभिषेक के दौर भी आज सम्पन्न हुए। सावन के अंतिम दिन अनेक शिवालयों में भोलेनाथ का अलग अलग पदार्थों से अभिषेक किया गया। नत्थूसर गेट बाहर स्थित गोकुल सर्किल पर पं मनमोहन किराडू द्वारा स्थापितशिव शक्ति साधना पीठ में ब्रह्मा कालेश्वर महादेव का पंचामृत से अभिषेक किया गया। पं बसंत व संदीप किराडू के आचार्यत्व में मदन गोपाल व्यास,शंकर,लक्ष्मण,प्रहलाद,राधा कृष्ण,पेन्टर महावीर,शुभकरण,गणेश,आनंद,रघु,नरेश आचार्य,बाल बटुक नमन,हरन्दु,मणिरूद्र सहित अनेक भक्तों ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ शिव का अभिषेक कर देश में सुख शांति व समृद्वि की कामना की। वहीं आचार्य पंडित राजेन्द्र किराडू के सानिध्य में उनके शिष्यगणों ने मार्कंडेय महादेव मंदिर लालगढ़ में विशेष रुद्राभिषेक किया। यजमान एड अविनाश चंद्र व्यास ने सपरिवार भक्तिभाव से घृत से रुद्री के मंत्रों से अभिषेक किया। देश में खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान राजकुमार जोशी,श्याम आचार्य,मुकुल,मोहित व्यास भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *