

भीलवाड़ा सांसद अग्रवाल का सम्मान
बीकानेर। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष विनोद बाफना के नेतृत्व में भीलवाडा सांसद व अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संभाग प्रभारी दामोदर अग्रवाल का बीकानेर पहुचंने पर स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने के लिए बीकानेर आगमन पर समाज बंधुओं द्वारा स्वागत व सम्मान के दौरान भीलवाडा सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि मेहमान नवाजी के लिए बीकानेर का नाम पूरे भारत में विख्यात है वह आज मोदी जी सभा से लेकर यहां तक देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर जुगल राठी महिला ईकाई अध्यक्ष ममता राठी, जिला महामंत्री किशन लोहिया, युथ विंग के महामंत्री किशन अग्रवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय बाफना, लोकेश करनाणी उपस्थित रहें।
