Bikaner Bikaner District Rajasthan

भक्ति संगीत संध्या 16 अगस्त को

भक्ति संगीत संध्या 16 अगस्त को
बीकानेर। जस्सूसर गेट के बाहर दुर्गा माता मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 16 अगस्त शनिवार को मनाया जाएगा। महोत्सव के तहत मंदिर के पीछे स्थित मोहता गार्डन में भजन संगीत संध्या होगी, जिसमें नवीन आचार्य एवं पार्टी भजन प्रस्तुत करेगी।
मंदिर के संस्थापक प्रकाश मोहता ने बताया कि भजन संध्या आरती के बाद साढ़े सात बजे से बारह बजे तक होगी। भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव रात 12 बजे मनाया जाएगा । इसके बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। मंदिर में दुर्गा माता, श्रीनाथजी, भगवान दत्तात्रेय, गणेश जी, हनुमान जी की प्रतिमा पर विशेष श्रृंगार व मंदिर में सजावट की जाएगी।
श्री विश्वकर्मा बाल मंडल का जन्माष्टमी महोत्सव
श्री विश्वकर्मा बाल मंडल की ओर से गोपेश्वर बस्ती की विश्वकर्मा कॉलोनी में सुथार पंचायत भवन के पास जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। आयोजन से जुड़े मूलचंद सुथार (आसदेव) ने बताया कि जन्माष्टमी वाले दिन  श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद आरती, प्रसाद, पंजीरी, पंचामृत, फल, माखन-मिश्री  का प्रसाद वितरित किया जाएगा। बाल रूप में श्रीकृष्ण का स्वरूप धारण कर आने वाले बच्चों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। संस्था इस वर्ष जन्माष्टमी महोत्सव का सिल्वर जुबली वर्ष मना रहा है। कार्यक्रम में सपरिवार, जोड़े सहित आने वाले भक्तों का भी अभिनंदन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *