

बंसल का अभिनंदन, औद्योगिक समस्याओं पर हुई चर्चा
बीकानेर। रीको के नवनियुक्त रीजनल मैनेजर मनोज बंसल के बीकानेर आगमन पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जिला इकाई बीकानेर एवं अग्रवाल समाज चेतना समिति, बीकानेर की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार देवड़ा, जय किशन अग्रवाल, सुशील बंसल, नरेश मित्तल, गोपाल अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, नवरत्न अग्रवाल, संजय गोयल, प्रवेश गोयल सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु उपस्थित रहे। बैठक के दौरान समाज एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने बीकानेर के चारों औद्योगिक क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधियों ने रीको प्रशासन से औद्योगिक विकास और उद्योगों के हित में सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। इस दौरान नवनियुक्त रीजनल मैनेजर मनोज बंसल ने समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन दिया, जिस पर उपस्थित प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया।
