

चाइनीज मांझे के बहिष्कार को लेकर जागरूकता रैली आयोजित
बीकानेर। शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय द्वारा चाइनीज मांझे के बहिष्कार को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने “चाइनीज मांझा छोड़ो, पक्षियों की जान बचाओ” जैसे नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया और पर्यावरण व पक्षी संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर हनुमान छींपा, रमेश कुमार मोदी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
