Bikaner Bikaner District Rajasthan

विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (एसएसबी) के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग द्वारा विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर टाइप 1 डायबीटीज से पीड़ित मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार, एसएसबी अधीक्षक डॉ. संजीव बुरी,एंडोक्राइनोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. हरदेव नेहरा, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. इंद्रपुरी तथा गैस्ट्रो सर्जन डॉ. सुनील डांगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपने विचार साझा किए और उपस्थित लोगों को मधुमेह के प्रति जागरूक रहने, संतुलित खान-पान अपनाने तथा नियमित दवाइयों का सेवन करने की सलाह दी। डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कहा की मधुमेह नियंत्रण के लिए नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *