Bikaner Bikaner District Rajasthan

नगर स्थापना दिवस पर जागरूकता अभियान, संदेश लिखी पतंगें और पक्षियों के लिए पानी के पात्र वितरित

नगर स्थापना दिवस पर जागरूकता अभियान, संदेश लिखी पतंगें और पक्षियों के लिए पानी के पात्र वितरित
बीकानेर। बीकानेर में नगर स्थापना दिवस के अवसर पर नरंसिंग दास जीवणी देवी सेवग चौरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता संदेश लिखी पतंगों और पक्षियों के लिए पानी पीने के पात्र (पालिसिये) निःशुल्क वितरित किए गए। ट्रस्ट के संयोजक मनीष भोजक ने बताया कि संस्था समय-समय पर जनहित से जुड़े सामाजिक कार्य करती रही है और इसी क्रम में यह पहल की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर सेवग ने बताया कि वितरित की गई पतंगों पर “बाल विवाह एक अभिशाप”, “जल ही जीवन है”, “चाइनीज मांझे से दूर रहें”, “प्लास्टिक बैग व तंबाकू से बचें” जैसे संदेश लिखे गए, ताकि लोगों में जागरूकता फैलाई जा सके। इसके साथ ही बढ़ती गर्मी को देखते हुए बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए शहर के पार्कों, मंदिरों, श्मशान स्थलों और बगीचों में पानी के पात्र लगाए गए, जिससे उन्हें भीषण गर्मी में राहत मिल सके। इस कार्यक्रम में तरुण भोजक, ऋतुराज शर्मा, सूरज रतन, पवन खजांची, उमेश गुर्जर, बिट्टू, कुर्णाल छाजेड़, राहुल शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे
इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश देने वाला कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *