Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

विश्व हीमोफीलिया दिवस पर जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को दी रोग से बचाव की जानकारी

विश्व हीमोफीलिया दिवस पर जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को दी रोग से बचाव की जानकारी
बीकानेर। विश्व हीमोफीलिया दिवस के अवसर पर हीमोफीलिया ट्रीटमेंट सेंटर की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जस्सूसर गेट में जागरूकता शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हीमोफीलिया जैसे गंभीर रक्तस्राव विकार के प्रति आमजन और विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. श्याम अग्रवाल ने कहा कि हीमोफीलिया एक गंभीर रक्तस्राव विकार है, जिसके प्रति आमजन, शिक्षकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी के प्रभावी उपचार की दिशा में पहला कदम इसके प्रति सही जानकारी और समय पर पहचान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वीणा तंवर ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता शिविरों और कार्यशालाओं से आमजन में हीमोफीलिया रोग के बचाव और उपचार की जानकारी व्यापक स्तर पर पहुंचती है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार की ओर से पी.बी.एम. अस्पताल सहित कई सरकारी अस्पतालों में इस रोग के उपचार की सुविधा उपलब्ध है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। डॉ. श्याम अग्रवाल ने शिक्षिकाओं द्वारा पूछे गए हीमोफीलिया रोग और उसके उपचार से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *