Bikaner Bikaner District Rajasthan

आत्मा योजना: पचास प्रगतिशील किसानों का दल अन्तरा राज्यीय कृषक भ्रमण के लिए रवाना

आत्मा योजना: पचास प्रगतिशील किसानों का दल अन्तरा राज्यीय कृषक भ्रमण के लिए रवाना
बीकानेर। कृषि विभाग द्वारा आत्मा परियोजना के तहत 50 युवा प्रगतिशील कृषकों के दल को 5 दिवसीय प्रशिक्षण व भ्रमण के लिए कृषि भवन से हरी झंडी दिखाकर संयुक्त निदेशक कृषि मदनलाल, उप परियोजना निदेशक (आत्मा) ममता, कृषि अधिकारी रामनिवास गोदारा व कविता गुप्ता ने रवाना किया। सहायक निदेशक कृषि (उद्यानिकी) मुकेश गहलोत ने बताया कि जिले में अनार उत्पादन व पाॅलीहाउस में संरक्षित खेती की व्यापक सम्भावना के मध्यनजर आत्मा परियोजना के तहत किसानों को राज्य के नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा व उदयपुर के उन्नत कृषि व उद्यानिकी संस्थान का  भ्रमण करवाया जाएगा जिससे किसान नव कृषि-उद्यानिकी तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी आय बढ़ा सकें। गहलोत ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि बागवानी मिशन योजनान्तर्गत अनार-फल बगीचा स्थापना व पाॅलीहाउस स्थापना पर अनुदान दिये जाने का प्रावधान है। बीकानेर क्षेत्र के किसान पॉलीहाउस में खीरे की खेती से अच्छा लाभ कमा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *