

पीटीईटी-2025 के लिये 7 अप्रैल तक किये जा सकेंगे आवेदन
जयपुर। प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित दो वर्षीय बी. एड. पाठ्यक्रम में सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु आयोजित की जाने वाली परीक्षाहेतु आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल निर्धारित है। जिला समन्वयक प्रो. डॉ. स्निग्धा शर्मा ने बताया कि पीटीईटी-2025 की परीक्षा 15 जून को आयोजित होगी। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी पीटीईटी की वेबसाइट एवं ई-मित्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क राशि 500 रुपये निर्धारित है।
