

से.नि.शि.अ. समिति का वार्षिकोत्सव 5 सितम्बर को, होगा शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान
बीकानेर। सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी समिति, बीकानेर द्वारा भारत रत्न, दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर ‘शिक्षक दिवस एवं वार्षिकोत्सव’ समारोह दिनांक 5 सितम्बर,शिव मन्दिर प्रन्यास भवन, जयनारायण व्यास नगर, बीकानेर में संजय सिंह सैंगर, से.नि.जिला शिक्षा अधिकारी, पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएँ राजस्थान बीकानेर की अध्यक्षता में मनाया जायेगा। समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार मित्तल ने बताया कि इस समारोह में समिति के भवानी शंकर व्यास ‘विनोद’ को 90 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर शिक्षक राजऋषि सम्मान से, 70 वर्ष या अधिक आयु वाले श्री अनिल कुमार कौशिक, श्रीमती चंचल अग्रवाल, श्री गोपाल पालीवाल, श्री चन्द्र प्रकाश शर्मा, श्रीमती बलविन्द्र कौर, श्री प्रदीप कुमार कच्छावा को शिक्षक ऋषि तथा 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले श्री श्याम कृष्ण त्रिवेदी, श्री इन्द्रसिंह शेखावत को शिक्षक महर्षि सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बीकानेर जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी दुष्यन्त गहलोत को भी प्रतिभा सम्मान से पुरस्कृत किया जायेगा। कार्यक्रम में ज्ञान ज्योति-2025 स्मारिका एवं निर्देशिका का विमोचन, गीत एवं काव्य पाठ की प्रस्तुति भी होगी।
