

पार्श्वगायकों की स्मृति में सुरों की शाम, कलाकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बीकानेर। अमन कला केंद्र और लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्रसिद्ध पार्श्वगायकों मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश की स्मृति में फिल्मी गीतों का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपने सुरों से समां बांधते हुए इन महान गायकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के संयोजक एम. रफीक कादरी ने बताया कि इस आयोजन के मुख्य अतिथि अरविन्द मिढ़ा थे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ सीताराम गोठवाल, डॉ भूपेंद्र तिवाड़ी, मो सदीक चौहान, पूनम मोदी, डॉ प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ जैनुल आबेदीन, डॉ हिमांशु दाधीच, रोशन अली बागवान, डॉ राकेश रावत, मास्टर अमीर, एम आर कुकरेजा, यश बंशी माथुर एवं मधुसूदन अग्रवाल शामिल रहे। कार्यक्रम में अहमद हारून कादरी, जावेद मिर्जा, राजेन्द्र बोथरा, डॉ नरेश पोपली, दीपक खत्री, राजेश अरोड़ा, सुमन पवार, विवेकानंद आर्य, कैलाश खरखोदिया, दिव्यांशु अग्रवाल सहित अन्य कलाकारों ने अपने मधुर गीतों की प्रस्तुतियां दीं।
