

पंचमुखा हनुमान जी के किया अभिषेक
बीकानेर। रानी बाजार स्थित सुप्रसिद्ध पंचमुखा हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन पंचमुखा सेवा समिति एवं भाजपा रानी बाजार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस अवसर पर पंचमुखा हनुमान जी का विशेष अभिषेक एवं चोला श्रृंगार किया गया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। कार्यक्रम में विधायक सिद्धि कुमारी एवं जेठानंद व्यास भी उपस्थित रहे। समिति की ओर से मुकेश सैनी एवं अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान दीपक पारीक, सरिता नाहटा, राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
