Bikaner Bikaner District Rajasthan

पूर्व विद्यार्थियों ने किया गुरु सम्मान

पूर्व विद्यार्थियों ने किया गुरु सम्मान
बीकानेर। गुरु-शिष्य परंपरा को सशक्त बनाने और अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से धरणीधर ऑडिटोरियम में गुरु वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दसवीं कक्षा उत्तीर्ण किए 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूर्व विद्यार्थियों द्वारा आयोजित इस समारोह में प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. कुमार गणेश का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम पंडित रामेश्वरानंद के सान्निध्य में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि है और दशकों बाद भी अपने शिक्षकों का सम्मान करना एक अनुकरणीय परंपरा है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। मनोज दीक्षित ने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे आयोजन गुरु-शिष्य संबंधों को मजबूत करने और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं आनंद जोशी ने कहा कि डॉ. कुमार गणेश सहित सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को न केवल शिक्षा दी, बल्कि जीवन के व्यवहारिक मूल्यों से भी परिचित कराया, जो आज भी उनके जीवन का मार्गदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक हरिशंकर आचार्य ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। इसके बाद डॉ. कुमार गणेश का साफा, शॉल, अभिनंदन पत्र, स्मृति चिह्न एवं श्रीफल भेंट कर भावभीना सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली, गायत्री प्रसाद शर्मा, यज्ञ प्रसाद शर्मा, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, रवि आचार्य, प्रकाश आचार्य, जोगेन्द्र शर्मा, कृष्ण कुमार कल्ला, इरशाद अजीज, संजय आचार्य, वरुण, आर.के. सुथार, डॉ. अजय जोशी, हीरालाल हर्ष, जुगल किशोर व्यास, डॉ. मोनिका गौड़, राजेश रंगा, बाबूलाल छंगानी, जाकिर अदीब, प्रमोद आचार्य, शिवराज पेंटर, धर्मा सहित बड़ी संख्या में पूर्व विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *