

अधिवक्ता सेवग बने राजकीय अभिभाषक
बीकानेर। अधिवक्ता राधेश्याम सेवग को राज्य सरकार ने राजकीय अभिभाषाक नियुक्त किया है। मंगलवार को राज्य के विधि एवं विधिक कार्य विभाग के उप शासन सचिव ने एक आदेश जारी कर बीकानेर के जिला एवं सत्र न्यायालय में राज्य सरकार की ओर से पैरवी करने के लिए बीकानेर के वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम सेवग को लोक अभियोजक व राजकीय अभिभाषक के रूप में नियुक्ति प्रदान की है। उन्हें वर्तमान राजकीय अभिभाषक कमल नारायण पुरोहित के स्थान पर नियुक्ति दी गई है। पुरोहित को तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त कर दिया गया है।
