Bikaner Bikaner District Rajasthan

गतिविधियों पर हुआ विचार-विमर्श

गतिविधियों पर हुआ विचार-विमर्श
बीकानेर। टाइम बैंक ऑफ इंडिया, बीकानेर चैप्टर की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की विभिन्न गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। आर.के. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान श्याम सुंदर सुथार, महेंद्र कुमार गुप्ता, विजय कुमार शर्मा, अनुराग नागर, सुनील गुप्ता एवं नीरज सिंह चौहान सहित सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों के संबंध में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने, सदस्य सहभागिता बढ़ाने तथा नई योजनाओं को क्रियान्वित करने पर विशेष जोर दिया गया। सदस्यों ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *