Bikaner Bikaner District Rajasthan

घरेलू गैस सिलेंडर्स के दुरुपयोग व अवैध रिफिलिंग की शिकायत पर दो जगह हुई कार्यवाहियां

घरेलू गैस सिलेंडर्स के दुरुपयोग व अवैध रिफिलिंग की शिकायत पर दो जगह हुई कार्यवाहियां
बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा घरेलू एलपीजी सिलेंडर्स के दुरूपयोग एवं अवैध रिफिलिंग की रोकथाम की शिकायत पर शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया गया। जिला रसद अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, प्रवर्तन निरीक्षक प्रखर भार्गव, प्रवर्तन निरीक्षक जय सिंह, राव बीकाजी मार्केट में महादेव एग्रो एजेंसी के सामने दुकान पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान इन्द्रा कॉलोनी स्थित राजपुरोहित चौक निवासी देवानन्द पारीक पुत्र मदनलाल पारीक अवैध रिफिलिंग व भण्डारण करता हुआ पाया गया। इस दौरान 6 सिलेंडर, एक रिफिलिंग मशीन और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किए गया।
इसी श्रृंखला में जिला रसद अधिकारी ने आडू पीर दरगाह के पास अजय पुत्र चुन्नीलाल को अवैध रिफिलिंग व भण्डारण करता हुआ पाया। उससे चार घरेलू सिलेण्डर, एक कांटा, एक रिकलिंग मशीन जब्त किए गए। इन प्रकरणों में आरोपियों के विरूद्ध एलपीजी अधिनियम 2000 के खंड सं. 3, 4, 5 व 7 के अंतर्गत कार्रवाई की जाकर सक्षम न्यायालय में वाद पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *