Bikaner Bikaner District Rajasthan

जलापूर्ति के दौरान बूस्टर लगाकर पानी खींचने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ होगी कार्यवाही

जलापूर्ति के दौरान बूस्टर लगाकर पानी खींचने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ होगी कार्यवाही
बीकानेर। जलापूर्ति के दौरान  सीधे बूस्टर लगाकर पानी खींचने वाले उपभोक्ताओं का बूस्टर जब्त किया जाएगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी सोमवार से औचक कार्यवाहियां करेगी। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता खेमचंद सिंगारिया ने बताया कि ग्रीष्मकाल व नहरबंदी के मद्देनजर वर्तमान में एक दिन छोड़कर एक दिन जलापूर्ति की जा रहीं है। इस दौरान कुछ उपभोक्ताओं द्वारा जलापूर्ति के दौरान सीधे ही बूस्टर लगाकर पानी खींचने की शिकायतें लगातार प्राप्त ही रही हैं। इस कारण अंतिम छोर पर बैठे उपभोक्ताओं तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
सिंगारिया ने बताया कि जलापूर्ति के दौरान सीधे बूस्टर लगाना अवैधानिक व अवैध है। बूस्टर लगाने वाले उपभोक्ताओं पर पैनी नज़र रखने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा वृत्त स्तर पर एक सतर्कता कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी जलापूर्ति के समय प्रतिदिन किसी भी मोहल्ले में जाकर सीधे जलापूर्ति से बूस्टर लगाने वाले उपभोक्ताओं के बूस्टर जब्त करेगी और साथ ही शास्ति वसूली जाएगी। ऐसे उपभोक्ता का जल संबंध विच्छेद भी किया जा सकता है। इसके मद्देनजर उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सीधे जलापूर्ति से बूस्टर नहीं लगाने की हिदायत दी है। जिससे सभी उपभोक्ताओं को बराबर जलापूर्ति मिल सके व अंतिम छोर के उपभोक्ता को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *