

आचार्य धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी खारा में
बीकानेर। जैन श्वेताम्बर तपागच्छ के जैनाचार्य, श्रुत भास्कर, गच्छाधिपति आचार्यश्री धर्म धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी महाराज अपने सहवृति मुनियों के साथ रविवार को बीछवाल पहुंचेंगे। उनका नगर प्रवेश 8 अप्रैल को बीकानेर में होगा। लूणकरणसर से पैदल विहार करते हुए बीकानेर की ओर आने वाले रास्ते में बीकानेर जैन श्वेताम्बर तपागच्छ, कोचर फ्रेंड्स क्लब के सदस्य व अनेक श्रावक-श्राविकाएं मार्ग में उनका स्वागत वंदन करने के लिए पहुंच रहे है। धीरेरा में भगवान महावीर स्वामी के मंदिर के ट्रस्टी व सदस्यों ने आचार्यश्री से बैदों के भगवान महावीर स्वामी के प्राचीन मंदिर में जन्म कल्याणक दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की निश्रा प्रदान करने की विनती की।
फ्रेण्डस क्लब के जितेन्द्र कोचर ने बताया कि जैनाचार्यश्री रविवार को सुबह साढ़े दस बजे वी.के. वूलन मिलन में प्रवचन करेंगे। शाम को रस रसना फैक्ट्री में प्रवास करेंगे। वे सोमवार 7 अप्रैल को सुबह बीकानेर सार्दुल गंज व शाम को वल्लभ चौक के पास गौड़ी पार्श्वनाथ पहुंचेंगे।
