Bikaner Bikaner District Rajasthan

दो दिवसीय साधना सत्संग एवं नाम दीक्षा कार्यक्रम 31 जनवरी से

दो दिवसीय साधना सत्संग एवं नाम दीक्षा कार्यक्रम 31 जनवरी से
बीकानेर। श्री रामशरणम् परिवार, बीकानेर की ओर से पवनपुरी डाकघर के पास स्थित श्री रामशरणम् परिसर में दो दिवसीय साधना सत्संग एवं नाम दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन 31 जनवरी से किया जाएगा। इस आध्यात्मिक आयोजन में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं साधकों के भाग लेने की संभावना है। ओपी श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम की शुरुआत 31 जनवरी को होगी। कार्यक्रम के दौरान साधकों के लिए ध्यान साधना, भजन-कीर्तन, अमृतवाणी पाठ, प्रवचन तथा आध्यात्मिक चर्चा जैसे विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को अमृतवाणी पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *