Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

कवि सम्मेलन में गूंजी हास्य-व्यंग्य की फुहार

कवि सम्मेलन में गूंजी हास्य-व्यंग्य की फुहार
बीकानेर। संस्था एक प्रयास भारत के तत्वावधान में आयोजित कवि सम्मेलन में रचनाकारों ने अपनी लेखनी और वाणी के माध्यम से साहित्य की अविरल धारा प्रवाहित की। कार्यक्रम में कविता, हास्य और व्यंग्य की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हास्य-व्यंग्य कवि बाबू बम चकरी ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपनी रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। उनकी प्रस्तुति पर श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से भरपूर सराहना की। कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा बाबू बम चकरी को उनकी साहित्यिक सेवाओं एवं रचनात्मक योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *