Bikaner Bikaner District Rajasthan

बीकानेर स्थापना दिवस पर आयोजित होगी कार्यक्रमों की श्रृंखला

सुनहरी यादों के प्रतीक क्लासिक रेडियो, ट्रांजिस्टर्स की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन 26 को
बीकानेर। बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर चार दिवसीय समारोह के पहले दिन 26 अप्रेल को सुदर्शन कला दीर्घा में क्लासिक रेडियो व ट्रांजिस्टर्स की प्रदर्शनी आयोजित को जाएगी। रेडियो प्रदर्शनी प्रभारी अज़ीज़ भुट्टा ने बताया कि रेडियो हमारे जीवन का अहम हिस्सा रहा करता था। रेडियो के उसी सुनहरे दौर के साक्षी क्लासिक रेडियो के संग्रहकर्ता दिनेश माथुर के संग्रह से बेशकीमती और अनूठे, अनोखे और हैरतअंगेज रेडियो पहली बार बीकानेर के आमजन के समक्ष प्रदर्शित किए जाएंगे। इस अवसर पर रेडियो इतिहास के गवाह रहे देशी-विदेशी व ऐतिहासिक रेडियो व ट्रांजिस्टर्स को प्रदर्शित किया जाएगा।
जिला प्रशासन और राव बीकाजी संस्थान की तरफ से आयोजित चार दिवसीय आयोजन की शुरुआत के पहले दिन दुर्लभ पुराने क्लासिकल रेडियो की प्रदर्शनी का उद्घाटन 26 अप्रैल को सवेरे 10:30 बजे केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास और बीकानेर (पूर्व) क्षेत्र की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, जैन महासभा के अध्यक्ष विनोद कुमार बाफना करेंगे।
प्रदर्शनी के सहप्रभारी डॉ.मो.फारूख चौहान ने बताया कि प्रदर्शनी 26 अप्रेल से 28 अप्रेल तक तीन दिनों तक आमजन के लिए सवेरे 10 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *