Bikaner District Rajasthan

विश्व योग दिवस पर शिविका गार्डन में आयोजित होगा कार्यक्रम, करेंगे सामूहिक योगाभ्यास

विश्व योग दिवस पर शिविका गार्डन में आयोजित होगा कार्यक्रम, करेंगे सामूहिक योगाभ्यास
बीकानेर। ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम पर आधारित विश्व योग दिवस के अवसर पर शनिवार को शिविका ग्रुप द्वारा जयपुर रोड स्थित शिविका गार्डन में सामूहिक योगाभ्यास करवाया जाएगा। शिविका ग्रुप की एमडी वंदिता तंवर ने बताया कि 21 जून को प्रातः 6 से 7 बजे तक योगा करवाया जाएगा। पायल शर्मा द्वारा अनेक लोगों को योग प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज के दौर में मानसिक व शारीरिक शांति के साथ ही मानव शरीर को रोगों से मुक्त रखने में योग-प्राणायाम बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में योग विषय पर व्याख्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *