Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

व्यंग्यकार मालीराम शर्मा की सर्जना पर केन्द्रित समारोह 22 को

4 पुस्तकों का होगा लोकार्पण
बीकानेर। हिन्दी-राजस्थानी के लब्ध प्रतिष्ठ साहित्यकार स्मृतिशेष मालीराम शर्मा का जन्म शताब्दी समारोह 22 को गंगाशहर स्थित हंसा गेस्ट हाउस में आयोजित होगा। कैलाश शर्मा ने बताया कि व्यंग्यकार-स्तम्भकार को समर्पित यह आयोजन दो सत्रों में आयोजित होगा। प्रातः 10 बजे राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री बाबू खांडा के मुख्य आतिथ्य और प्रगतिशील कवि श्याम महर्षि की अध्यक्षता में उद्घाटन एवं सृजन लोकार्पण का सत्र आहूत होगा, जिसका उद्घाटन महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित करेंगे। वरिष्ठ नाट्य निर्देशक अशोक राही विशिष्ट अतिथि और वरिष्ठ शिक्षाविद समालोचक डॉ. उमाकांत गुप्त मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर श्रीमालीराम शर्मा की चार सद्य प्रकाशित कृतियों सफरनामा, यादों के दायरे, अश्वमेघी रचनाएं और काकभुशुण्डि ने कहा, का लोकार्पण होगा, जिन पर कोटा की समालोचक डॉ. अनिता वर्मा और जयपुर के व्यंग्यकार डॉ. अजय अनुरागी पत्रवाचन के माध्यम से समीक्षात्मक टिप्पणी करेंगे। वरिष्ठ साहित्यकार रवि पुरोहित के संयोजन में होने वाले इस सत्र के स्वागताध्यक्ष जयपुर के वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. चतुर्भुज गौड़ होंगे। लेखिका और संपादिका डॉ. जयश्री शर्मा, जयपुर की अध्यक्षता और वरिष्ठ साहित्यकार मधु आचार्य के मुख्य आतिथ्य में मालीराम शर्मा सृजन-विमर्श और समारोह सत्र प्रारम्भ होगा। शिक्षाविद ऋचा भारद्वाज के संचालन में होने वाले इस सत्र में आलोक श्रीवास्तव, विनोद जोशी, जयपुर, प्रतिष्ठित व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा और साहित्यकार राजेन्द्र जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्बोधन देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *