

पुनर्वास गृह में दीपावली स्नेह मिलन आयोजित
बीकानेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा स्वीकृत एवं ग्रामीण उत्थान मानव संस्थान मण्डी दंतौर द्वारा चकगर्बी में संचालित अपना परिवार सेवा सदन, मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में दीपावली स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त व विकास आयोग अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार नायक थे। अध्यक्षता बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र विधायक जेठानन्द व्यास ने की। कार्यक्रम में राजेन्द्र पंवार, संतोष महाराज बतौर अतिथि मौजूद रहे। संस्थान अध्यक्ष श्री रामेश्वरलाल बिश्नोई ने अतिथियों का सम्मान किया। स्वागत उद्बोधन में संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मैनेजर जिया उर्र रहमान चौहान, मुकेश चौधरी, पूनम चौधरी, जेठी देवी, सुमन, विनोद, रजनी शर्मा, पूजा देवी, लक्ष्मी देवी, मंजू देवी, मुकेश जांगिड़, पवन शर्मा, अधिवक्ता सुर्यभान किरण, शिक्षक चन्द्रभान किरण सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
