Bikaner Bikaner District Rajasthan

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल केन्द्रीय मंत्री से मिला


बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, बीकानेर के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष विनोद बाफना के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं, विस्तार एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अर्जुन राम मेघवाल ने महासम्मेलन द्वारा समाजहित एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संगठन की भावी योजनाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला अध्यक्ष विनोद बाफना ने संगठन के स्वरूप, सदस्यता अभियान तथा विभिन्न सामाजिक एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए समाज को संगठित करने और सेवा गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करने की रूपरेखा साझा की। इस अवसर पर चारू गुप्ता, जेठमल नाहटा, यशु चांडक, सरोज बंसल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *