Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

भक्ति और सेवा का संगम, 168 यूनिट रक्तदान

भक्ति और सेवा का संगम, 168 यूनिट रक्तदान
बीकानेर। आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भक्ति और सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब के सहयोग से आयोजित सुमेरू भजन संध्या में श्रद्धा और आध्यात्मिकता का माहौल देखने को मिला। रोटरी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए संस्था के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग संस्था समाज को जीवन जीने की सही कला सिखाने का कार्य कर रही है। गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि सुमेरू भजन संध्या में गायक जितेन्द्र सारस्वत ने गुरु भक्ति, मातृ वंदना, शिव एवं गणेश स्तुति के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में एच.आर. कुड़ी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर रवि कथूरिया एवं किशन सिंगी का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के तहत वार्षिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें गुरुदेव के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए 168 स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *