

हज़रत नबीशाह दाता (रह) के उर्स मुबारक पर बड़ी देग चढ़ाई
बीकानेर। हज़रत नबीशाह दाता (रह) के उर्स मुबारक पर मोहल्ला दमामीयान शीतलगेट में बड़ी देग चढ़ाई गई। मस्जिद के इमाम मौलाना मोहिउद्दीन ने फातेहा पढ़ी तथा मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआ की । मौलाना नौशाद अहमद कादरी, हाफिज नईमुद्दीन जामी ने कुरान का पाठ किया। कार्यक्रम में फिल्मकार मंजूर अली चंदवानी, फजल हुसैन, आमिर खान, राजू नौशाद ने विचार रखे।
