

पुष्करणा समाज के पार्षदों का सम्मान, बीकानेर को स्वच्छता, शिक्षा और संस्कृति में अव्वल बनाने का आह्वान
बीकानेर। श्री रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर की ओर से राजरंगा बगेची में महापौर एवं पुष्करणा समाज के पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी.डी. कल्ला ने कहा कि चुनाव के दौरान विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन जीत के बाद सभी बीकानेर के विकास के लिए एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि पुष्करणा समाज प्रारंभ से ही बुद्धिजीवी, प्रगतिशील एवं मानववादी रहा है। महापौर अनिल कल्ला और सभी पार्षदों से अपेक्षा है कि वे बीकानेर को स्वच्छता, शिक्षा और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में नंबर वन बनाने के लिए प्रयास करें। उन्होंने राजरंगा ट्रस्ट की इस पहल को सराहनीय बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नंदकिशोर सोलंकी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्षद दुर्गादास छंगाणी, अपर्णा आचार्य, सरिता व्यास, अन्नपूर्णा व्यास एवं दीपक व्यास का सम्मान किया गया।
