

तीन विभूतियों को 24 अक्टूबर को मिलेगा राजरत्न सम्मान
बीकानेर। प्रेरणा प्रतिष्ठान की ओर से 24 अक्टूबर को तीन विभूतियों को राजरत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। प्रेमनारायण व्यास ने बताया कि शनिवार को नागरी भंडार स्थित सुदर्शना कुमारी कला दीर्घा में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. नासिर जैदी, गौरीशंकर सोनी और पुनीत कुमार रंगा को राजरत्न सम्मान अर्पित किया जाएगा। राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यप्रकाश आचार्य करेंगे, जबकि अशफाक कादरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
