Bikaner Bikaner District Rajasthan

गरबा-डांडिया प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने दिखाई नृत्य प्रतिभा

गरबा-डांडिया प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने दिखाई नृत्य प्रतिभा
बीकानेर। जैन गर्ल्स कॉलेज में स्कूल एवं कॉलेज स्तर की छात्राओं के लिए गरबा-डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीकानेर के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक गरबा-डांडिया नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उत्सवी माहौल बनाया। विशाल सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. संध्या सक्सेना, कोमल सुखलेचा एवं शिल्पा कोचर उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य कला, तालमेल और आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। स्कूल स्तर की प्रतियोगिता में नलिनी व्यास ने प्रथम, गुनगुन जोशी ने द्वितीय तथा तनुश्री राजवंशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कॉलेज स्तर की प्रतियोगिता में जैन गर्ल्स कॉलेज की दिव्या प्रथम, लक्षिता द्वितीय तथा राजकीय डूंगर कॉलेज की सृष्टि भट्टाचार्य तृतीय स्थान पर रहीं। राजकीय महाविद्यालय, गंगाशहर की मिथिलेश को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। समापन समारोह में डॉ. संध्या सक्सेना एवं डॉ. बबीता जैन ने विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निशा सोनी ने निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *