Bikaner Bikaner District Rajasthan

विप्र फाउंडेशन के सामाजिक समरसता अभियान के तहत 101 कन्याओं का पूजन

विप्र फाउंडेशन के सामाजिक समरसता अभियान के तहत 101 कन्याओं का पूजन
बीकानेर। विप्र फाउंडेशन जोन-1 बी, बीकानेर के महिला प्रकोष्ठ एवं विप्र परिवार, शहर बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक समरसता अभियान के अंतर्गत 101 कन्याओं के पूजन का कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कन्याओं का पूजन कर भारतीय संस्कृति, नारी सम्मान और शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के प्रति आस्था व्यक्त की गई। सामाजिक समरसता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक भंवर पुरोहित, विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रकला आचार्य ने बताया कि कन्या पूजन भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। कन्याओं को शक्ति स्वरूपा मानकर उनका सम्मान करना नारी शक्ति के प्रति श्रद्धा और आदर का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता अभियान के अंतर्गत आयोजित ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी सद्भाव, समानता, सहयोग और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन आयोजनों के माध्यम से सामाजिक एकता और समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के साथ भारतीय परंपराओं एवं संस्कारों के संरक्षण का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रो. संजय आचार्य, रामरतन पुरोहित, कौशल आचार्य, संजय स्वामी, आर.एस. हर्ष, विजय सोलंकी, केशव सांखी, देवकिशन रामावत, लक्ष्मण पुरोहित, पवन पुरोहित, लेखराज सारण, प्रवीण शर्मा, जगदीश शर्मा, तोलाराम उपाध्याय, शीला भादाणी, चन्द्रकला सारस्वत, सुभाष जोशी (जिलाध्यक्ष) एवं दिनेश कुमार चूरा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *