Bikaner Bikaner District Rajasthan

वार्ड 68 में समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पार्षद सेवा केंद्र स्थापित

दीपावली से पहले सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और स्ट्रीट लाइट चालू करवाने पर जोर
बीकानेर। वार्ड संख्या 68 में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सफाई व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग के उद्देश्य से पार्षद शंकर तंवर द्वारा पार्षद सेवा केंद्र की स्थापना की गई है। इस पहल के माध्यम से वार्डवासियों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। पार्षद शंकर तंवर वार्ड में सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सफाई कर्मचारियों के निरंतर संपर्क में हैं। वे नियमित सफाई कार्यों की निगरानी कर रहे हैं तथा वार्ड में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान आयोजन स्थलों पर विशेष सफाई करवाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी कर रहे हैं। दीपावली के त्योहार को देखते हुए वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत सभी स्ट्रीट लाइट चालू करवाने तथा नालियों की सफाई करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि त्योहार के दौरान वार्डवासियों को स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *