Bikaner Bikaner District Politics Rajasthan

भाजपा बीकानेर देहात ने गठित की 21 सदस्यीय पंचायत चुनाव मॉनिटरिंग टीम, पुखराज स्वामी बने संयोजक

भाजपा बीकानेर देहात ने गठित की 21 सदस्यीय पंचायत चुनाव मॉनिटरिंग टीम, पुखराज स्वामी बने संयोजक
बीकानेर। पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों को गति देने और चुनाव प्रबंधन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात ने 21 सदस्यीय पंचायत चुनाव मॉनिटरिंग टीम का गठन किया है। भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने प्रभारी महावीर सैनी के निर्देशानुसार यह नियुक्तियां की हैं। यह गठन पंचायत चुनाव 2026 की संभागीय चुनाव संचालन समिति एवं बीकानेर जिला चुनाव समिति के निर्देशों के अनुरूप किया गया है। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि पुखराज स्वामी को मॉनिटरिंग टीम का संयोजक नियुक्त किया गया है। टीम पंचायत चुनाव से संबंधित गतिविधियों की निगरानी तथा चुनाव प्रबंधन को प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करेगी। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि मॉनिटरिंग टीम में तरुण स्वामी, विनोद करोल, अनु सुथार, अजय कंसारा, रमेश सैनी, जसकरण मारू, हुलास भाटी, सिंवरी देवी नायक, आसमा नाज, प्रवीण घई, विवेक पुरी, दिनेश भटनागर, सुरेश छिम्पा, लक्ष्मण मोदी, गोविन्द भार्गव, गायत्री देवी, खुशबू मारू, अंकित तंवर, राधा खत्री एवं आशा शर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया है। भाजपा देहात की ओर से गठित इस टीम के माध्यम से पंचायत चुनाव की तैयारियों एवं प्रबंधन संबंधी कार्यों में समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *