Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

22 अक्टूबर से होगी वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतियोगिता, 26 को फाइनल

22 अक्टूबर से होगी वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतियोगिता, 26 को फाइनल
बीकानेर। पोलिश्ड बाउंड्रीज़ एलएलपी के तत्वावधान में वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 26 अक्टूबर तक बीकानेर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर से आए वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी चार टीमों के माध्यम से भाग लेंगे। टूर्नामेंट के दौरान कुल आठ मैच खेले जाएंगे। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 22 अक्टूबर को रेलवे ग्राउंड में आयोजित होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 26 अक्टूबर को खेला जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों को खेल के प्रति सक्रिय बनाए रखने के साथ उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर अनिल कल्ला से मुलाकात कर उन्हें उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान सुनील जोशी, रमेश जोशी, अनिल व्यास एवं अनिल शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *