

सॉफ्टबॉल पुरुष प्रतियोगिता में डॉ. बी.आर. अंबेडकर महाविद्यालय विजेता
बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय सॉफ्टबॉल पुरुष प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन द्वारका शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, नाल, बीकानेर में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला डॉ. बी.आर. अंबेडकर महाविद्यालय, श्रीगंगानगर तथा डॉ. तनवीर मालावत महाविद्यालय के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में डॉ. बी.आर. अंबेडकर महाविद्यालय, श्रीगंगानगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-0 के अंतर से जीत दर्ज की और प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। मैच की समाप्ति पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ. धर्मवीर सिंह शेखावत एवं मुख्य अतिथि महेश व्यास ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेल भावना और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया गया।
