Bikaner Bikaner District Rajasthan

राष्ट्रीय उद्योग संघ सम्मेलन में बीकानेर जिला उद्योग संघ ने किया प्रतिनिधित्व

एमएसएमई क्षेत्र को प्रोत्साहन, रोजगार सृजन और कौशल प्रशिक्षण पर हुई चर्चा
बीकानेर। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) की ओर से नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय उद्योग संघ सम्मेलन में बीकानेर जिला उद्योग संघ की ओर से सचिव वीरेन्द्र किराडू एवं विनीत पुरोहित ने भागीदारी की। सम्मेलन में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को प्रोत्साहित करने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सम्मेलन में औद्योगिक विकास को गति देने, केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अधिकाधिक उद्यमियों तक पहुंचाने तथा रोजगारपरक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने और उद्योगों के विकास के लिए विभिन्न संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। बीकानेर जिला उद्योग संघ के सचिव वीरेन्द्र किराडू ने कहा कि राष्ट्रीय उद्योग संघ सम्मेलन में भागीदारी बीकानेर के उद्यमियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। ऐसे आयोजनों के माध्यम से केंद्र सरकार की औद्योगिक योजनाओं की जानकारी मिलती है तथा उद्योग संघों को अपने क्षेत्र के व्यापारियों एवं उद्यमियों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने का अवसर प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *