Bikaner Bikaner District Rajasthan

डांडिया उत्सव 18 अक्टूबर को, पोस्टर का विमोचन

डांडिया उत्सव 18 अक्टूबर को, पोस्टर का विमोचन
बीकानेर। नवरात्र के पावन अवसर पर सुदर्शना नगर महिला विकास समिति के तत्वावधान में 18 अक्टूबर को शहीद भगत सिंह पार्क में डांडिया उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव के दौरान माताजी की पूजा-अर्चना के बाद गरबा और डांडिया रास होगा। इसमें राजस्थानी वेशभूषा में पुरुष, महिलाएं, किशोर-किशोरियां, युवक-युवतियां और बच्चे उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। समिति की पूजा देवड़ा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर पार्षद शुभकरण गहलोत ने पोस्टर, एंट्री पास और पेम्पलेट का विमोचन किया। आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों में उत्साह है। इस अवसर पर चन्द्रकला सेवग, कमला जांगिड़, रिंकी शर्मा, टीना लोहिया, आशा जांगिड़, अनुराधा, राजकुमारी, पुष्पा तंवर, रेखा खत्री और उर्मिला पाल सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *