

प्रथम दिन 21 कन्याओं का पूजन कर किया सम्मानित, नवरात्र में विभिन्न मोहल्लों में होंगे आयोजन
बीकानेर। वन्देमातरम मातृशक्ति टीम की ओर से शारदीय नवरात्र के अवसर पर नौ दिवसीय कन्या पूजन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत नवरात्र के नौ दिनों तक बीकानेर के अलग-अलग मोहल्लों में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव का शुभारंभ प्रथम दिन जेलवेल टंकी के पास स्थित बाबा रामदेव मंदिर में हुआ। कार्यक्रम के दौरान 21 कन्याओं का विधिवत पूजन-अर्चन कर उन्हें सम्मानित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने कन्याओं को देवी स्वरूप मानते हुए उनका पूजन किया तथा नवरात्र के इस पावन पर्व पर कन्या पूजन की परंपरा के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर विजय कोचर, कामिनी भोजक, ममता सिंह, सूरज राठौड़, जसोदा खत्री, राजकुमारी व्यास और भवानी सुथार सहित टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। टीम की ओर से नवरात्र के नौ दिनों तक शहर के विभिन्न मोहल्लों में कन्या पूजन महोत्सव के आयोजन किए जाएंगे।
