

छठी पीढ़ी निभा रही परंपरा, 11 से 19 अक्टूबर तक होंगे धार्मिक आयोजन
बीकानेर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर स्व. रिखबदास जोशी के सान्निध्य में शुरू हुई अखंड हरिकीर्तन की परंपरा 82वें वर्ष भी अनवरत जारी रहेगी। वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा को अब छठी पीढ़ी भी पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ निभा रही है। पूनमचंद व्यास और राजकुमार व्यास ने बताया कि अखंड हरिकीर्तन की यह परंपरा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ रही है। इसका उद्देश्य धार्मिक आस्था और भक्ति की परंपरा को निरंतर बनाए रखना है। खुशाल व्यास ने बताया कि 11 अक्टूबर को पूजन के साथ अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ होगा, जो 19 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान का स्मरण करेंगे और धार्मिक परंपरा में भागीदारी निभाएंगे।
