

साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा माह के अंतर्गत ‘बिल्ड ए कल्चर ऑफ साइबर हाइजीन’ थीम पर राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में बाबूलाल बिकोनिया, मुख्य अतिथि एवं आईपीएस मृदुल कच्छावा, सहायक निदेशक प्रशांत जोशी तथा डॉ. आलोक व्यास सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान साइबर सुरक्षा के महत्व और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान आईपीएस मृदुल कच्छावा द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों तथा नशे के विरुद्ध संचालित ऑपरेशन नीलकंठ के सामाजिक स्तर पर पड़ रहे सकारात्मक प्रभावों की सराहना की गई। इस अवसर पर डॉ. एस.एल. प्रजापत, डॉ. वी.एस. ताखर, महिपाल खेदर, राजेंद्र अलारिया, मंजू कुमारी, किरण कुमारी, मिताश्री, बालूराम, सवाई सिंह और अरुण कुमार सहित महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
