Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

शर्मा को मिलेगा चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार

व्यंग्य संग्रह ‘तैरूंडै में किताब’ के लिए होंगे सम्मानित, 41 हजार रुपए की राशि सहित मिलेगा सम्मान
बीकानेर। राजस्थानी भाषा के कथाकार एवं व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा को उनके व्यंग्य संग्रह ‘तैरूंडै में किताब’ के लिए इस वर्ष का चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता ताराचंद इन्दौरिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समारोह में बुलाकी शर्मा को शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें 41 हजार रुपए की पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *