Bikaner Bikaner District Rajasthan

सूर्य मंदिर में शहीदों की स्मृति में किया तर्पण

पितृपक्ष में वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन
बीकानेर। पितृपक्ष के अवसर पर बीकानेर स्थित सूर्य मंदिर में देश की रक्षा करते हुए प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में विशेष तर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजेंद्र कुमार व्यास उर्फ ममू महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी शहादत को नमन किया गया। इस दौरान विधि-विधान के साथ तर्पण कर वीर बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में पंडित योगेश भदानी ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-पाठ संपन्न करवाया। इस अवसर पर पंडित अरविंद भदानी, सुखदेव आचार्य और नवनीत पुरोहित सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *