Bikaner Bikaner District Rajasthan

विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन

जरूरतमंद महिलाओं को भेंट की जाएंगी 12 सिलाई मशीनें
बीकानेर। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी का सातवां स्थापना दिवस एवं संस्थापक अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, पर्यावरण संरक्षण तथा गौसेवा के उद्देश्य से विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस पर जरूरतमंद महिलाओं को 12 सिलाई मशीनें प्रदान करने का संकल्प लिया गया। इस सेवा प्रकल्प की शुरुआत अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी, ओम सोनगरा एवं बाला स्वामी ने एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट करके की। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सिलाई का हुनर अपनाकर स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम के तहत कोडमदेसर भैरुनाथ मंदिर के सरोवर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके पश्चात नोखा रोड, भीनासर स्थित जय गौमाता सेवा समिति गौ चिकित्सालय में सेवा कार्य किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से सोसायटी के सदस्यों ने सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सुशील सिंह भाटी ने बताया कि कार्यक्रम में सुरेन्द्र गहलोत, पार्षद शिव गहलोत, मेवा सिंह, नंदकिशोर गहलोत, भरत सिंह तंवर, राकेश सांखला, किशन किराड़ू, ओमप्रकाश भाटी, संजय सांखला, शशिकांत गहलोत, गौरीशंकर भाटी, राजकुमार पंवार, मूलचंद गहलोत, नवीन आचार्य, राधेश्याम सुथार, राजकुमार सांखला, भीमराज सेवग, बलदेव रंगा, एडवोकेट बालमुकुंद व्यास, राजेश सहारण, भगवानाराम एवं दिनेश सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *